छत्तीसगढ़ - IDBI बैंक के ATM में सेंधमारी , ATM में थे ढाई लाख रुपए , पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , 17-05-2024 4:17:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IDBI बैंक के ATM में सेंधमारी , ATM में थे ढाई लाख रुपए , पुलिस जांच में जुटी
कोरबा 17 मई 2024 - कटघोरा- अंबिकापुर नेशनल हाइवे मे कोनकोना स्थित IDBI बैंक के ATM के पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। शातिर चोर सेंधमारी कर ATM के भीतर पहुंचे। वे काफी देर तक मशीन को तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम कोनकोना में IDBI बैंक का शाखा संचालित है। यहां ATM भी लगा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रात के समय ATM को बंद कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इस ATM में करीब ढाई लाख रुपए रखे गए थे। 

रोज की तरह बुधवार को कर्मचारी बैंक और ATM बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर ATM के पीछे दीवार पर पड़ी, जहां दीवार टूटा नजर आ रहा था। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक सुमीत केरकेटा को दी गई। सूचना के बाद शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचकर देखा तो ATM में सेंधमारी की गई थी। 

शातिर चोरों ने ATM मशीन को तोड़ने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। प्रबंधक ने बैंक में लगे CCTV कैमरे का निरीक्षण किया तो उसमें तड़के 4.45 बजे तक चोर ATM मशीन के पास खड़े नजर आए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH