पति ने इस वजह से पत्नी की गला रेत कर की हत्या और कटा सिर लेकर पहुँच गया थाने ,,

उत्तर प्रदेश , 09-10-2020 8:00:07 PM
Anil Tamboli
पति ने इस वजह से पत्नी की गला रेत कर की हत्या और कटा सिर लेकर पहुँच गया थाने ,,
बांदा 09 अक्टूबर 2020 - उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीब वारदात सामने आई है। यहां बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंध को लेकर एक शख्स का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार कटा सिर लेकर पति बाजार से होते हुए थाने तक पहुंचा। इस दौरान रास्ते में उसे इस हालत में देखकर लोग दंग रह गए। लोग अपने घरों के बाहर जमा हो गए। कई लोग दहशत में आ गए। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर 38 वर्षीय चिन्नर यादव और उसकी पत्नी 35 वर्षीय विमला के बीच झगड़ा हुआ। गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर कोतवाली थाने पहुँच गया। उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किए गए हथियार के साथ पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि वह थाने आया तो उसके एक हाथ में कटा सिर था और दूसरे में धारदार हथियार था, जिससे उसने पत्नी का सिर काटा था।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH