छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेस विधायक सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

कोरबा , 13-05-2024 4:56:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेस विधायक सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
कोरबा 13 मई 2024 - कोरबा के पाली -तानाखार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे मोहितराम केरकेट्टा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। बताया जा रहा है कि वे अपनी कार में कोरबा से पाली की तरफ जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ गये। जिसे बचाने के चक्कर में चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में चालक और पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा को चोटे आई है। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि तानाखार के पूर्व कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा अपनी सेडान कार में कोरबा से कटघोरा होते हुए पाली अपने निवास जा रहे थे। इसी दौरान कटघोरा के लखनपुर बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कार के सामने अचानक मवेशी आ गये। मवेशियों को बचाने के चक्कर में पूर्व विधायक के चालक ने कार का स्टेयरिंग मोड़ दिया। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी।

हादसा इतना भयंकर था कि कार के सामने का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के चालक और पूर्व विधायक को भी चोटे आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल पूर्व विधायक और चालक को कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल इस हादसे के बाद पूर्व विधायक ने खुद की सलामती की जानकारी दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना काफी भयंकर था, यदि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट जाती तो हादसा और भयंकर हो सकता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH