कोरबा प्रत्याशी सरोज पांडे फंसी मुसीबत में , पड़ सकता है 30 लाख की चोट , जाने क्या है मामला

कोरबा , 10-05-2024 3:30:26 AM
Anil Tamboli
कोरबा प्रत्याशी सरोज पांडे फंसी मुसीबत में , पड़ सकता है 30 लाख की चोट , जाने क्या है मामला
कोरबा 09 मई 2024 - कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की मुश्किले बढ़ सकती है। आचार संहिता के दौरान चिरमिरी में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का खर्च अब सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में जुड़ेगा। 

बता दे कि लोकसभा चुनाव में 05 मई तक सरोज पांडे ने 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए है, जबकि खर्च की सीमा 90 लाख है। ऐसे में यदि कथा में हुआ खर्च अगर 30 लाख रूपये के करीब जुड़ता है तो सरोज पांडेय की मुश्किले काफी बढ़ना तय माना जा रहा है।

दरअसल चुनाव आचार संहिता के दौरान कोरबा लोकसभा अंतर्गत चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में 26 अप्रैल को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलिकाप्टर से शामिल होने पहुंचे थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी हेलीकॉप्टर से चिरमिरी पहुंचे थे।

हनुमत कथा के समापन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजको के नाम का जिक्र करते हुए बकायदा कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लेते हुए यह कहा था कि आयोजको के लिए ताली बजाया जाए और वे मंच पर आए, क्योंकि उन्होंने खर्चा किया है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने निर्वाचन विभाग में शिकायत की थी।

शिकायत के बाद कार्यक्रम स्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर सरोज पांडेय के साथ ही कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इस मामले में निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब देते हुए सरोज पांडेय ने इस कार्यक्रम की आयोजक होने की बात से इंकार करते हुए कार्यक्रम स्थल पर भाजपा का प्रचार नही किये जाने का जवाब दिया गया। नोटिस के जवाब में सरोज पांडेय ने जवाब दिया ये भी जवाब दिया कि उन्होने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं करवाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH