छत्तीसगढ़ - देशी शराब दुकान में चला चाकू , एक युवक की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग , 09/05/2024 5:12:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देशी शराब दुकान में चला चाकू , एक युवक की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी
दुर्ग 09 मई 2024 - पुलगांव थाना क्षेत्र के शराब दुकान में दो लोगों में शराब खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दूसरे युवक के गले में चाकू से वार किया और भाग गया। अधिक खून बह जान से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना पुलगांव शराब भट्ठी में बुधवार रात 8.40 से 09 बजे के बीच की है। 

यहां शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी थी। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर प्रमोद साहू (45 साल) का एक अन्य युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे हाथा पाई में उतर आए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उससे पहले एक युवक ने अपने जेब से धारदार चाकूनुमा हथियार निकाला और प्रमोद के गले में ताबड़ तोड़ वार करके भाग गया। 

कुछ सेकंड के अंदर ही लोगों ने देखा कि प्रमोद खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने डायल 112 को फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को दुर्ग मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..

छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH