छत्तीसगढ़ - पति के अवैध संबंध में बाधा बनना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने पहले की हत्या उसके बाद,,

सूरजपुर , 09-05-2024 12:32:45 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति के अवैध संबंध में बाधा बनना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने पहले की हत्या उसके बाद,,
सूरजपुर 08 मई 2024 - सूरजपुर जिले में एक नव विवाहिता की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. नवविवाहिता की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है. आरोपी पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन होता था. वहीं एक दिन दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ा और दुपट्टे से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. यह मामला झिलमिली थाना के करौंदामुड़ा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, करौंदामुड़ा का रहने वाला मुजुबिल अपने ससुराल फोन करता है कि आपकी लड़की की तबियत ज्यादा खराब हो गई है. उसे हॉस्पिटल लेके जा रहा हूं. कुछ देर में फिर फोन करके बोलता है कि हार्ट अटैक आया है जब लड़की के घर वाले पहुंचते है तो देखते हैं कि लड़की का पूरा शरीर ठंडा हो गया है और उसकी मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही मृतिका के गले में निशान भी दिखे. जिसके बाद घरवालों ने इसकी जानकारी झिलमिली थाने में जाकर दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तहसीलदार के सामने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया।

मामले में मृतिका के परिजनों ने बेटी की हत्या करने का ससुराल वालों पर आरोप लगाया और गिरफ्तारी की मांग की. मृतिका के घर वाले मांग पर अड़ गए की जब तक गिरफ्तारी नहीं होती शव को दफन नहीं करेंगे. जिसके बाद झिलमिली पुलिस मृत नवविवाहिता के पति को पकड़ कर पूछताछ करती है।

पूछताछ में पति गुनाह कबूल करते हुए बताया कि दुपट्टे से मुंह दबाकर हत्या किया है. आरोपी पति का अफेयर किसी से चल रहा था, इसको लेकर दोनों के बीच अनबन होता रहता था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ने पर रात में दुपट्टे से पति ने उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी पति मुजीबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH