ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर पर ED की दबिस , नोटो का पहाड़ देखकर अधिकारियों के उड़े होश

झारखंड , 06-05-2024 4:54:15 PM
Anil Tamboli
ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर पर ED की दबिस , नोटो का पहाड़ देखकर अधिकारियों के उड़े होश
रांची 06 मई 2024 - झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव (PS) के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है।

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से ED को अब तक 20 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है. नोटों की गिनती के लिए मशीन की मदद ली जा रही है. गिनती अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के PS संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. ED ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।

ED ने आलमगीर आलम के पीएस के सहायक समेत कई और ठिकानों पर छापेमारी की है. जिसमें राज्य के पथ निर्माण विभाग में इंजीनियर विकास कुमार के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है।

मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के चार बार विधायक रहे हैं. आलम अभी झारखंड सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं. इससे पहले आलमगीर आलम 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे. 2000 में पहली बार वह विधायक बने।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH