कोरबा में गरजी प्रियंका गांधी , कहा भाजपा में दो प्रकार के नेता है जो,,

कोरबा , 02-05-2024 11:05:01 PM
Anil Tamboli
कोरबा में गरजी प्रियंका गांधी , कहा भाजपा में दो प्रकार के नेता है जो,,
कोरबा 02 मई 2024 - कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरबा लोकसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में देश के आम लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। मोदी सरकार ने आम लोगों की नहीं चुनिंदा अरब पतियों की चिंता की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के मंच से आम लोगों की बातें नहीं की जाती हैं, केवल इवेंट की बातें की जाती हैं।  

कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा में दो प्रकार ने नेता हैं। एक वे जो दूसरे राजनीतिक दलों में रहते हुए भ्रष्टाचार किया और फिर भाजपा में शामिल होकर स्वच्छ हो गए और दूसरे वे नेता जो हवा में बात करते हैं। वे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य की बातें नहीं करते हैं। आपको यह नहीं बताया जाता कि देश में सत्तर करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। सरकारी भर्ती बंद है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और सम्मान को आगे बढ़ाने का काम किया, जिसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी थी। लेकिन यह बात भाजपा को नागवार गुजरी क्योंकि उनके काम करने का तरीका अलग है। शायद यही वजह है कि भूपेश बघेल पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति से किसान, मजदूर कहीं नहीं है।  प्रियंका गांधी ने कहा कि चिरमिरी में सौ साल पुरानी कोयला खदान है, जिसका राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी ने किया था क्योंकि वह चाहती थी कि इससे सबको रोजगार मिले परंतु अब आपका भविष्य कुछ चुनिंदा सेठों के हाथों में सौंपा जा रहा है। अब सेठ तय करता है कि आपका वेतन क्या होगा, आपको कब तक काम करना है। कांग्रेस इसी का विरोध करती है। 

क्योंकि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने ही नेता बदलने की ताकत दी है। चूंकि देश में धर्म और जाति की चर्चा होती है इसलिए नेता जवाबदेह नहीं रह गए हैं। उन्हें आम लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH