जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा

कोरबा , 24-04-2024 2:30:12 AM
Anil Tamboli
जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा
कोरबा 23 अप्रैल 2024 - कोरबा में एक दुल्हे का स्वागत बारातियों के सामने ही जूतों की माला और चप्पत-जूतों से पिटाई करके किया गया। बताया जा रहा है कि दुल्हे का पहले से ही गुजरात में एक लड़की से अफेयर था। लेकिन युवक पहली गर्लफ्रेंड को धोखा देकर अपनी शादी के लिए बारात लेकर निकल गया। जिसकी जानकारी प्रेमिका ने दुल्हन और उनके घरवालों को दे दी फिर क्या था। लड़की वालों ने दुल्हे राजा का बेसब्री से इंतजार किया और जैसे ही बारात घर पर आयी दुल्हे की जूतों-चप्पल जमकर पिटाई कर शुरू कर दी। पूरा मामला कोतवाली थाना के पुरानी बस्ती क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद में रहने वाले दादूराम का विवाह कोरबा पुरानी बस्ती में तय हुआ था। गुजराज में निजी कंपनी में काम करने वाले दादूराम ने खुद को अच्छे पद पर काम करने की जानकारी भी दी थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। तभी एक दिन पहले ही दादूराम की गुजरात स्थित गर्लफ्रेंड ने लड़की के घरवालों को दादूराम के साथ खुद के अफेयर और कुछ निजी पलों के फोटों-विडियों भेज दिये। बस फिर क्या था लड़की के घरवालों ने दुल्हे को सबक सिखाने की ठान ली। 

आज जैसे ही दादूराम अपने परिवार और दोस्तों के साथ कोरबा बारात लेकर पहुंचा, वैसे ही दुल्हे को घर के अंदर ले जाने के बाद लड़की के घरवालों ने उसकी जमकर खातिर दारी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही TI एम. बी.पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में बंधक बनाकर रखे दुल्हे को छुड़ाकर नीचे लाया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी दुल्हे की नाराज लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने दुल्हा और उसके परिवार को मौके से निकाल कर कोतवाली लाया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH