छत्तीसगढ़ - पार्क में बैठे प्रेमी जोड़ों को टोकना विधायक को पड़ा भारी , मिला ऐसा जवाब की,, देखे VIDEO

दुर्ग , 22/04/2024 7:36:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पार्क में बैठे प्रेमी जोड़ों को टोकना विधायक को पड़ा भारी , मिला ऐसा जवाब की,, देखे VIDEO
दुर्ग 22 अप्रैल 2024 - विधायक बनने के बाद से रिकेश सेन एक्शन मोड में काम कर रहे हैं। विधायकी मिलते ही उन्होंने सबसे पहले शहर में संचालित OYO और रोड से दिखने वाले आहता को बंद कराया। लेकिन रिकेश सेन ने जब OYO बंद कराया तो उन्हें भी नहीं पता रहा होगा कि कोई लड़की उनसे ऐसी डिमांड कर देगी। दरअसल पार्क में अपने आशिक के साथ बैठी युवती ने विधायक रिकेश सेन से OYO खुलवाने की मांग की है।

दरअसल नेहरू गार्डन के आस-पास रहने वालों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि गार्डन में प्रेमिजोडो का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर रिकेश सेन ने मौके पर दबिश दी तो दो-तीन जोड़े गार्डन में बैठे नजर आए। गार्डन में पहुंचकर रिकेश सेन सीधे प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे और उनसे बात ​किया, लेकिन यहां बैठे प्रेमी जोड़ो ने तो विधायक महोदय को ही ज्ञान दे डाला।

गार्डन में बैठे एक कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि वो यहां बात करने आए हैं। विधायक को जवाब देते हुए युवक ने कहा कि क्या करें…आप ने तो OYO बंद करवा दिया, जाएं तो कहां जाएं? इतना सुनते ही रिकेश सेन थोड़े तमक गए और कहा कि OYO बंद करा दिए तो क्या यहां चले आओगे? टाइम पास करना है तो ऐसा नहीं होता कि किसी के घर के सामने आकर टाइम पास करोगे।

वहीं दूसरे कपल ने कहा कि कम से कम हमारे लिए पार्क तो छोड़ दीजिए जहां हम बात कर सकें। हमारे लिए तो कम से कम OYO खुलवा दीजिए लोग आपके नाम से डरते हैं, यहां तक दारू पीने के लिए भी डरते हैं और तो और दोस्त यार हमारे साथ घूमने के लिए डरते हैं। हमको हमारी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सोचना पड़ता है, प्राइवेट प्लेस ही नहीं मिलता।

वहीं तीसरे कपल से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि यहां क्या कर रहे तो युवती ने कहा कि OYO तो हर जगह आप बंद करवा दिए हैं तो हम कहां जाएं। फिर युवक ने कहा कि हम जाएं तो कहां जाएं, पुलिस से जितना डर नहीं उतना तो आप से डर रहता है। आप हर जगह आ जाते हो। आप तो प्रेमी जोड़े को परेशान कर रहे हैं। 

वहीं, इस दौरान युवती से जब विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि ये क्या होता है प्यार मोहब्बत तो उसने कहा कि सदियों से प्यार मोहब्बत चलते आ रहा है, कितने सालों से चला आ रहा है। आखिर हम जाएं तो ​कहां जाएं। इतना सब सुनने के बाद विधायक रिकेश सेन ने प्रेमी जोड़ों को प्याार से समझाया और घर भेज दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH