छत्तीसगढ़ - रेप के आरोप में सरकारी हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार , रेप के साथ किया था यह कांड

कोंडागांव , 21-04-2024 4:27:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप के आरोप में सरकारी हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार , रेप के साथ किया था यह कांड
कोंडागांव 20 अप्रैल 2024 - कोंडागांव जिले में एक डॉक्टर ने शादी करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से रेप किया है। पिछले 5 सालों से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। ढाई लाख रुपए नगद और सोने के गहने भी ले लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। 

आरोपी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार साहू जिले के बेलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। इसी इलाके की एक युवती से उसका संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातें हुआ करती थी। युवती के आरोपों के अनुसार डॉक्टर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर शादी और नौकरी का झांसा देकर साल 2019 से 2023 तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

इसी बीच अलग-अलग समय में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए भी लिए। कुछ गहने भी मांगे थे, जिसे भी दिया। युवती जब भी नौकरी लगाने कहती थी तो टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद युवती को पता लग गया था कि, डॉक्टर उसके साथ धोखा कर रहा है। वहीं, युवती 19 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। 

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। फिर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, डॉक्टर धमतरी का रहने वाला है। युवती की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH