छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम

कोंडागांव , 18-04-2024 6:23:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बंधक बना कर रात भर नाबालिग के साथ हैवानियत , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम
कोंडागांव 18 अप्रैल 2024 - कोंडागांव जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की के परिचित शादीशुदा शख्स उसे अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद लड़की को रातभर बंधक बनाकर रखने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दूसरे दिन घर पहुंचकर पीड़ित लड़की ने परिजनों को आप बीती बतायी। पीड़ित नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का ये मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। ग्राम सोनपुर में रहने वाला अघन सिंग मरकाम पर पीड़ित नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की के परिजनों से अघन सिंग मरकाम का परिचय था। शादीशुदा अघन सिंग का परिचित की 14 वर्षीय बेटी पर बुरी नियत थी। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल की सुबह आरोपी नाबालिग को अपने साथ बाइक पर घुमाने के बहाने घर से लेकर गया था। लेकिन रात भर वह लड़की को लेकर घर नही लौटा।

लड़की को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी दूसरे दिन सुबह विश्रामपुरी में लड़की को छोड़कर फरार हो गया था। घटना से घबराई पीड़ित नाबालिग के घर पहुंचकर परिजनों अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित के माता-पिता ने विश्रामपुरी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। 

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गयी। 17 अप्रैल को पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अघन सिंग मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH