छत्तीसगढ़ - ऑटो चालक की मौत पर बवाल , पूरे शहर में ऑटो चलना हुआ बंद , ऑटो चालकों ने किया चक्काजाम

कोरबा , 14-04-2024 7:51:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऑटो चालक की मौत पर बवाल , पूरे शहर में ऑटो चलना हुआ बंद , ऑटो चालकों ने किया चक्काजाम
कोरबा 14 अप्रैल 2024 - बालको क्षेत्र में कल हुए हादसे में घायल आटो चालक ने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। लगातार हो रहे हादसों लेकर गुस्साए लोगों ने बालको संयंत्र के मुख्य गेट के पास चक्का जाम कर दिया है। सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई है। आटो चालकों ने अपना काम भी बंद कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक है।

जानकारी के मुताबिक बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा नवधा पंडाल के पास शनिवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में ऑटो में सवार दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए थे। जिसमें से बच्चों को गंभीर चोटें आईं थीं। बताया गया कि आटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इस घटना के सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार दौरान आटो चालक मनोज लहरे ने दम तोड़ दिया। जिसके कारण गुस्साए लोगों ने आज प्लांट के सामने घेराव किया है शहर में ऑटो बंद हैं।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि ट्रेलरों को रफ्तार में अंकुश नहीं लग पा रहा है। चालक तेज गति से ही वाहन चला रहे हैं, इससे दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे आंदोलन पर उतर जाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH