पामगढ़ ब्लाक में कोरोना से हुई छठवीं मौत , परिजनों की जिद बनी संक्रमित की मौत की वजह ,,

जांजगीर चाम्पा , 27-09-2020 11:22:14 PM
Anil Tamboli
पामगढ़ ब्लाक में कोरोना से हुई छठवीं मौत , परिजनों की जिद बनी संक्रमित की मौत की वजह ,,
पामगढ़ 27 सितम्बर 2020 - पामगढ़ में एक 75 वर्षीय कोरोना मरीज को परिजनों ने हल्के में लेते हुए कोविड हॉस्पिटल जाने की बजाए घर पर ईलाज कराने की बात कहते हुए घर ले गए।

जानकारी के मुताबिक पामगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत पचरी का आश्रित ग्राम हेड़सपुर निवासी एक बुजुर्ग को 22 सितम्बर को स्वास्थ्य ख़राब होने पर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसका कोविड सैंपल लिया था टेस्ट में बुजुर्ग पॉजिटिव मिला था।

जिसके बाद उसे कोविड हॉस्पिटल जांजगीर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी, हॉस्पिटल में उस समय एम्बुलेंस नहीं था डॉक्टर एम्बुलेंस के आने का इंतजार कर रहे थे, जब एम्बुलेंस आया तो यह संक्रमित हॉस्पिटल में नहीं था, एम्बुलेंस अन्य संक्रमितों को लेकर कोविड हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जब मरीज की जानकारी ली गई तो पता चला की संक्रमित को उसके परिजन घर ले गए हैं परिजन संक्रमित को हॉस्पिटल ले जाने से मना कर दिया, जिसके बाद परिजनों को शुरुआती दवाई दी गई।

रविवार की सुबह संक्रमित के पुत्र हॉस्पिटल पहुंचे और साँस लेने में तकलीफ होने की बात बताई, जिस पर डॉक्टर द्वारा दवाई भी दी गई जिसके कुछ देर बाद संक्रमित की मौत हो गई |

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के डॉक्टर हेमंत लहरे ने बताया की मरीज की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद उसे कोविड हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन परिजन उसे घर ले गए उससे पता करने पर परिजन घर पर ही इलाज कराने बात कही थी आज सुबह उसके परिजन हॉस्पिटल पहुंच कर साँस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी, जिस पर उसे दवाईया दी गई थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सौरभ यादव ने बताया की 22 सितंबर को लिए सैंपल में मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| उसका घर में इलाज चल रहा था, शनिवार की शाम तबियत ख़राब होने की शिकायत मिली थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची थी, जिस पर बताया की खाना खाने के बाद स्वास्थ्य ठीक होने की बात कही थी लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई 

पामगढ़ तहसीलदार श्रीमती राजश्री पथे की मौजूदगी में शव का प्रोटोकाल के अनुसार ग्राम हेड़सपुर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

पामगढ़ से किशोरी कश्यप की रिपोर्ट - 
पामगढ़ ब्लाक में कोरोना से हुई छठवीं मौत , परिजनों की जिद बनी संक्रमित की मौत की वजह ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH