अनिल राठौर एक साल के लिए जिला बदर , सक्ती और जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश

कोरबा , 10-04-2024 3:32:11 PM
Anil Tamboli
अनिल राठौर एक साल के लिए जिला बदर , सक्ती और जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश
कोरबा 10 अप्रैल 2024 - कोरबा जिला कलेक्टर व दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-03 एवं 05 के तहत हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम भलपहरी निवासी अनिल राठौर पिता स्व. व्यास नारायण राठौर (30 वर्ष) और थाना कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी विजय सारथी पिता कृपाराम सारथी के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की है। 

दोनों को एक वर्ष की अवधि के लिए 24 घंटे के अंदर जिला कोरबा तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर , जांजगीर चांपा , सक्ती , रायगढ़ , सरगुजा , सूरजपुर , मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी- भरतपुर , गौरला- पेण्ड्रा- मरवाही जिले क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए।

अनावेदक अनिल राठौर चोरी, गृहभेदन, मारपीट, आर्म्स एक्ट, शराब बिक्री व अन्य मामलों में संलिप्त रहा है। इसी तरह अनावेदक विजय सारथी दंगा, धमकी देना, शराब एवं नशीली पदार्थों की बिक्री, मारपीट, लूटपाट सहित अन्य मामलों में संलिप्त रहता है। उनके कृत्यों में किसी प्रकार का सुधार नहीं होने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की गई है। 

न्यायालय जिला दण्डाधिकारी की ओर से पारित आदेश के अनुसार तत्काल इसका पालन करते हुए दोनों को कोरबा एवं आदेश में उल्लेखित जिला क्षेत्र से बाहर चले जाने एवं जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं आदेश का तुरंत पालन किए जाने व आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। 

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH