छत्तीसगढ़ की बेटी फँसी प्रेम जाल में , फिर ना जाने कितनों का बिस्तर किया गर्म , उसके बाद बिक गई डेढ़ लाख में ,,

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की बेटी फँसी प्रेम जाल में , फिर ना जाने कितनों का बिस्तर किया गर्म , उसके बाद बिक गई डेढ़ लाख में ,,
बलौदाबाजार 26 सितम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर शातिर युवक महाराष्ट्र ले गया। वहां तीन लोगों से गैंगरेप कराया। इसके बाद लड़की को गुजरात के सूरत ले जाकर डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। 

पुलिस ने मानव तस्करी के इस बड़े गिरोह का भंडाफोड कर एक महिला सहित 04 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी भी मामले के 06 मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक भाटापारा थाने में एक लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनो ने बताया था कि उनकी लड़की गुजरात में है और फोन के जरिए बात हो रही है। इस पर पुलिस की एक टीम गुजरात के वड़ोदरा भेजी गई वहां से पुलिस टीम ने लड़की को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी एक अन्य लड़की को भी पोरबंदर से रेस्क्यू कराया गया।

युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले राम सागर पारा, भाटापारा निवासी दीपक उर्फ गोलू यदू से उसका प्रेम संबंध था। दीपक के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, तो युवती उसके साथ बिलासपुर चली गई , वहां आमगांव, गोंदिया, महाराष्ट्र निवासी पिंटा मराठी उर्फ बंटी व एक अन्य युवक मिले। 

उन्होंने एक लड़की के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया आमगांव ले जाकर तीन दिन करते रहे गैंगरेप किया
बेहोशी की हालत में आरोपी उसे अपने साथ आमगांव ले गए जहा अशोक पाटले के किराये के मकान में रखकर उसके हाथ-पैर बांध दिए जिसके बाद बंटी, उसका भाई और दोस्त युवती से दुष्कर्म करते रहे। 

वहीं पर आरोपियों ने बालाघाट की एक युवती को भी बंधक बना रखा था तीन दिन बाद अशोक पाटले व चंद्रपुर निवासी बसंती लिलहरे, नागपुर निवासी पप्पु उर्फ उमेश चुरे, रमेश टाकलिकर दोनों लड़कियों को बेचने के लिए नागपुर ले गए
लेकिन जब नागपुर में युवतियों का सौदा नहीं हो पाया तो गुजरात के सूरत में आरोपी संजू के पास ले गए। वहां आरोपियों ने युवतियों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए और फिर भाटापारा की युवती को डेढ़ लाख रुपए में विजय गुजराती को बेच दिया। इसका पता चलते ही युवती वहां से भागकर वड़ोदरा आ गई और अभिषेक शाह से शादी कर रहने लगी। वहीं आरोपियों ने बालाघाट की युवती को पोरबंदर में बेच दिया।

पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से चंद्रपुर महाराष्ट्र निवासी बसंती पति छोटेलाल लिलहरे, आमगांव, गोंदिया महाराष्ट्र निवासी अशोक पाटले, हुडकेश्वर, नागपुर निवासी उमेश चुरे उर्फ पप्पू और शांति नगर, नागपुर निवासी रमेश टाकलिकर गिरफ्तार हुए हैं।

जबकि दीपक उर्फ गोलू यदू, पिंटा उर्फ बंटी, पिंटा का भाई और उसका दोस्त और संजू गुजराती उर्फ राजू फरार हैं जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ की बेटी फँसी प्रेम जाल में , फिर ना जाने कितनों का बिस्तर किया गर्म , उसके बाद बिक गई डेढ़ लाख में ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH