कंबल ओढ़ कर घी पीना हो तो डॉ महंत से सीखे , कोरबा में गरजी भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय

कोरबा , 04-04-2024 4:23:35 AM
Anil Tamboli
कंबल ओढ़ कर घी पीना हो तो डॉ महंत से सीखे , कोरबा में गरजी भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय
कोरबा 03 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदस महंत द्वारा दिये बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में भूचाल आया हुआ है। डाॅ. महंत के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने तीखा हमला किया। उन्होने डाॅ.महंत और सांसद ज्योत्सना महंत पर पलटवार करते हुए कहा कि…“कंबल ओढ़कर कोई घी पीना हो तो इनके पति डाॅ.चरण दास महंत से सीखे”। सरोज पांडये यहीं नही रूकी उन्होने सांसद ज्योत्सना महंत के बयान पर भी पूरे कांग्रेस को घेरते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये।

आम चुनाव का बिगुल बजते ही छत्तीसगढ़ का सियासी तापमान लगातार बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों की बात करे तो नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत ने पूरे मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। सबसे पहले कोरबा में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने पर उन्हे बेवकूफ बता दिया। इसके साथ ही डाॅ.महंत ने विधानसभा चुनाव के हार की मुख्य वजह पार्टी के मुखिया पूर्व सीएम सहित सभी सभी मंत्री और खुद को बताकर नया बवाल खड़ा कर दिया था। 

इसके ठीक दूसरे दिन राजनांदगांव में भूपेश बघेल के नामांकन के दिन डाॅ.महंत ने सार्वजनिक मंच से दिये बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ही ला दिया। पीएम मोदी का सिर फोड़ने के बयान के बाद बीजेपी एक्शन मोड पर आ गया है। बीजेपी ने डाॅ.महंत के इस बयान के बाद ना केवल चरणदास महंत बल्कि पूरे कांग्रेस को घेरते हुए मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मार अभियान छेड़ दिया है। 

बीजेपी के इस कैम्पेन से जहां डाॅ.चरण दास महंत ने तुरंत ही यू-टर्न मार दिया है। उधर कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने डाॅ.महंत के बयान पर जमकर हमला बोला। मनेंद्रगढ़-भरतपुर-सोनहत जिला के प्रवास पर पहुंची सरोड पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सांसद ज्योत्सना महंत पूरे 5 साल गायब रही। यहीं वजह है कि अब उन्हे उनकी हार स्पष्ट दिखायी दे रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH