छत्तीसगढ़ - घर पर शराब के नशे में धुत्त पड़ा था पति , पत्नी ने प्रेमी को बुलाकर किया यह कांड

दुर्ग , 02/04/2024 8:11:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर पर शराब के नशे में धुत्त पड़ा था पति , पत्नी ने प्रेमी को बुलाकर किया यह कांड
दुर्ग 02 अप्रैल 2024 - दुर्ग पुलिस ने दिसंबर 2023 में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। 

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी मेवाराम साहू ने 14 दिसंबर 2023 को नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बेटे लोमेंद्र साहू की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को शक हुआ कि लोमेंद्र की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात के लिए कई टीमें गठित की। पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी संगीता साहू भिलाई स्टील प्लांट में कम्प्यूटर ऑपरेटर थी और संगीता का उसी कार्यालय में ठेका श्रमिक सुनील डहरिया से संबंध है।

इसके बाद पुलिस ने सुनील डहरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि संगीता साहू के साथ मिलकर उसके पति लोमेंद्र साहू की हत्या की है। लोमेंद्र घटना की रात शराब पीकर आया था। उसका संगीता से विवाद भी हुआ था। इस दौरान संगीता ने उसे अपने घर बुलाया। जब लोमेंद्र खाना खाकर सो गया तो संगीता ने लोमेंद्र का कसकर पैर पकड़ लिया और सुनील ने टेलीफोन की वायर से लोमेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी। 

संगीता ने पुलिस को बताया कि लोमेंद्र आदतन शराबी था। वो कई सालों से रोज शराब के नशे में घर आता था और उसके साथ झगड़ा कर मारपीट करता था। संगीता ने जब ये बात सुनील डहरिया को बताया तो उसने लोमेंद्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH