हुक्का बार मे पुलिस की दबिश , हुक्का का कश लगाते हुए युवक व युवतियां गिरफ्तार ,,

उत्तर प्रदेश , 26-09-2020 5:37:16 PM
Anil Tamboli
हुक्का बार मे पुलिस की दबिश , हुक्का का कश लगाते हुए युवक व युवतियां गिरफ्तार ,,
आगरा 26 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के ताज नगरी आगरा में ताजगंज इलाके में पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चल रहे हुक्का बार पर शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान पुलिस मौके से आठ लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया. ये सभी लोग हुक्के का कश लगाते पुलिस को मिले. पकड़े गए सभी लड़के, लड़कियों पर मुकदमा दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा. 

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ताजगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्के बार को संचालित किया जा रहा है. पुलिस टीम खुद ग्राहक बनकर हुक्का बार पर पहुंची और हुक्का बार की सच्चाई देखकर दंग रह गई. अंदर लड़के और लड़कियां हुक्के की पाइप से एक के बाद एक कश लगा रहे थे. 

यहां पर अलग-अलग फ्लेवर वाले हुक्के पिलाए जा रहे थे. पुलिस टीम जैसे ही पहुंची संचालाक राघव राठौर भागने में सफल रहा. पुलिस इसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है. पकड़े गए लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है. 

सीओ सदर की अगुवाई में पुलिस टीम ने हुक्के बार पर छापा मारा और मौके से कई लोगों को गिरफ्तार किया. सीओ सदर का कहना है कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ धारा 269, 270 के  तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मौके से मिला सामान बरामद करने के बाद जांच के लिए भेज दिया है. 

बता दें, कुछ दिन पहले पुलिस ने फतेहाबाद मार्ग पर एक रेस्तरां की छत पर हुक्का बार पर छापा मारा था. मौके से पुलिस ने मालिक और मैनेजर को पकड़कर मुकदमा दर्ज किया था. बावजूद इसके कई जगहों पर चोरी छिपे हुक्का बार संचालित हो रहे हैं. 
हुक्का बार मे पुलिस की दबिश , हुक्का का कश लगाते हुए युवक व युवतियां गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

इस जिले में हुआ एड्स का विस्फोट, HIV संक्रमितों की संख्या हुई 7400 के पार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

कुत्तों के बाद अब सांप-और बिच्छू भगाएंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षक, DEO ने जारी किया आदेश

चाम्पा से बड़ी खबर - हसदेव नदी में बहे तीन बच्चे, SDRF की टीम तलाश में जुटी, ड्रोन की भी ली जा रही है मदद

बिलासपुर रेल हादसे में हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से गई 12 यात्रियों की जाने, जांच रिपोर्ट हुई सार्वजनिक

05 हजार की रिश्वत लेते महिला बाल विकास विभाग का CDPO गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - खूबसूरत महिला DSP के प्यार में कंगाल हुआ कारोबारी, अब न्याय के लिए लगा रहा है थाने का चक्कर

छत्तीसगढ़ - बड़े तोंद के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी और अधिकारियों की बढ़ी परेशानी, IG ने जारी किया यह आदेश

जांजगीर चाम्पा - अंतरजिला जुआ के अड्डे पर पुलिस की दबिस, हजारों रुपए के साथ 06 बड़े जुआरी गिरफ्तार

सक्ती के मुफ्तखोरों से परेशान है शहर के प्रथम नागरिक, घर के बाहर लगाया यह पोस्टर, जाने क्या है मामला

कड़ाके की ठंड की चपेट में छत्तीसगढ़, सक्ती और रायगढ़ सहित इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH