छत्तीसगढ़ - चाचा ने सगी भतीजी को बनाया हवस का शिकार , घर मे दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 31-03-2024 5:10:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चाचा ने सगी भतीजी को बनाया हवस का शिकार , घर मे दिया वारदात को अंजाम
कोरबा 30 मार्च 2024 - कोरबा जिले में रिश्तों को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराबी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद नाबालिक लड़की घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर नशेड़ी शख्स ने अपनी भजीती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित नाबालिक लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को शराब दुकान के बाहर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। नाबालिग के साथ रेप की ये वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित लड़की ने पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन उसके परिजन काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका चाचा घर पर पहुंचा। आदतन नशेड़ी चाचा की नीयत भतीजी पर बिगड़ गयी। जिसके बाद उसने लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों के घर लौटने के बाद चाचा की हैवानियत बतायी।

पीड़ित की आपबीती सुनने के बाद परिजन बेटी को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया।उधर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी चाचा फरार हो गया था। थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आरोपी आदतन नशेड़ी है, लिहाजा उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बिना वर्दी के निहारिका शराब भट्ठी के पास खड़ी थी। इसके बाद जैसे ही आरोपी शराब दुकान के पास शराब लेने पहुंचा था, तभी उसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH