छत्तीसगढ़ - NKH हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद बवाल , पुलिस मौके पर मौजूद

कोरबा , 26-03-2024 9:34:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - NKH हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद बवाल , पुलिस मौके पर मौजूद
कोरबा 26 मार्च 2024 - न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में एक मरीज की मौत होने के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। तोड़फोड़ और हाथापाई की नौबत तक आ गई। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

जानकारी के मुताबिक, सत्यनारायण पटेल दादर खुर्द का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह ICU में लगभग 6 से 7 के बीच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सत्यनारायण की मौत की सूचना मिलने के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि सत्यनारायण पटेल सुबह 6 बजे तक परिजनों से बातचीत कर रहा था। अचानक उसकी मौत की जानकारी दी गई।  वही डॉ.सुदीपकर शाह ने बताया कि मरीज को कई प्रकार के रोग थे जिसका इलाज चल रहा था। आज उसके सीने से पानी निकालना था, जिसकी तैयारी चल रही थी। अचानक सांस लेने में उसे दिक्कत हुई, इसके बाद उसकी मौत हो गई। 

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि सत्यनारायण पटेल नामक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था जिसे BP लो की शिकायत थी। परिजनों के द्वारा हंगामा मचाने की सूचना मिली थी, जहां मौके पर पहुंच पर परिजनों को समझाइश दी गई। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH