छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

कोरबा , 15-03-2024 6:49:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी , हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
कोरबा 15 मार्च 2024 - कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद आसपास लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना बांगो थाना अंतर्गत लमना की है. जहां पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक क्रमांक CG-12-BE-5496 में सवार दो युवक टकरा गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना डायल 108 को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल दोनों युवक को पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे कोरबा रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों की माने तो तेज रफ्तार हादसे का कारण बना. बताया जा रहा है कि सड़क पर एक ट्रेलर खड़ा हुआ था. जहां बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पीछे जा घुसा. हादसे में बाइक चला रहे रघुनाथ सिंह तमलीदांड निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक के पीछे बैठा जगरनाथ को गंभीर चोटे आई है. जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल के लिए 108 के माध्यम से रवाना किया गया. मामले में बांगो थाना पुलिस जांच में जुट गई है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH