कलेक्टर की आम लोगो से अपील , हम सिर्फ एक ही शर्त पर कोरोना से जंग जीत सकते है और वो शर्त है ,,

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कलेक्टर की आम लोगो से अपील , हम सिर्फ एक ही शर्त पर कोरोना से जंग जीत सकते है और वो शर्त है ,,
कोरबा 22 सिंतबर 2020 - कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आम जनता से कोरोना वायरस से बचाव के लिये घर पर रहकर हर संभव सावधानी बरतने की अपील की है। 
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल कल 23 सितंबर सुबह पांच बजे से जिले के पांचों नगरीय निकाय क्षेत्रों और चिन्हांकित 33 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए लागू होने वाले प्रतिबंधों को मानने और जिला प्रशासन के प्रयास को सफल बनाने की अपील लोगों से की है। 

श्रीमती किरण कौशल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सबसे बेहतर उपाय घर पर रहकर ही इसके प्रभाव में आने से स्वयं को बचाना ही है। उन्होंने लोगों को अनावश्यक यहाॅं-वहाॅं जाने से बचने तथा सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होकर भीड़ जैसी स्थिति नहीं बनाने की सलाह दी है। कलेक्टर ने कहा है कि हम सभी आपसी सहयोग से घर पर रहकर ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ेंगे और कोरोना से जंग जीतेंगे। 

कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों में प्रसारित होने वाली कथित भ्रामक सूचनाओं से भी सावधान रहने की अपील आमजनों से की है। उन्होंने इस तरह की किसी भी सूचना को बिना आधिकारिक पुष्टि के सोशल मीडिया में वायरल नहीं करने की भी सलाह लोगों को दी है। कलेक्टर ने सभी व्यक्तियों से यह अपील भी की है कि अधिक संख्या में लोगों का एक स्थान पर जमाव रोका जाये। अति आवश्यक होने पर ही सामाजिक कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण तरीके से एवं कम लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाये।
कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि यदि किसी ने कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया है या किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आये हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस प्रवाहित क्षेत्र की यात्रा की है, तो वे अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करायें। जिससे उनके मन में किसी भी प्रकार की शंका न रहे तथा वायरस से संक्रमित पाये जाने पर तत्काल उपचार किया जा सके। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु संक्रमण के लक्षण की पहचान करते हुये कारगर कदम उठाने की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति के निकट में आने से बचें, अपने हाथ साबुन से बार-बार धोते रहें आँख व नाक को छूने से बचें, सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें, खांसते-छींकते समय रूमाल का उपयोग किया जाये तथा हाथ मिलाने से बचें। 
कलेक्टर ने अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलने, घर से निकलते समय मुंह तथा नाक को मास्क या अन्य किसी कपड़े से अच्छी तरह ढंकने और बाहर पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने की भी अपील कोरबा वासियों से की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH