छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर शराब दुकान में लाखों की लूट , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , पूरे शहर में नाकेबंदी

कोरबा , 12-03-2024 6:36:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर शराब दुकान में लाखों की लूट , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , पूरे शहर में नाकेबंदी
कोरबा 12 मार्च 2024 - कोरबा जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बिना पुलिस के खौफ के हथियार के साथ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला दर्री थाना क्षेत्र से आया है. यहां स्थित शराब दुकान को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया और कट्टे की नोक पर लगभग एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर शराब दुकान में बीती रात दूकान बंद होने के बाद कर्मचारी बिक्री रकम की गिनती कर रहे थे. इसी बीच कुछ नकाबपोश युवकों ने हाथ में कट्टा लेकर दरवाजा खुलवाया और लगभग एक लाख रुपये नगद लूट कर फरार हो गए. लूट की वारदात के बाद दर्री पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

वहीं देर रात एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस शराब दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही जिले के आसपास नाकेबंदी कर विशेष चेकिंग की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH