किराना समान लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर दुकानदार ने किया ,,

उत्तर प्रदेश , 22-09-2020 6:40:38 AM
Anil Tamboli
किराना समान लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर दुकानदार ने किया ,,
मेरठ 22 सितम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रेप की कोशिश में नाकाम दुकानदार ने किशोरी को अधमरा कर दिया। इसके बाद खुद को फंसता देख किशोरी को काउंटर में बंद करके आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद बुरी तरह से जख्मी हुई किशोरी को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 पीड़ित परिवारवालों की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार के पड़ोस में रहने वाला युवक अपने घर में ही किराने की दुकान करता है। किशोरी के परिवार वालों की मानें तो दोनों परिवारों के बीच पिछले काफी समय से घरेलू संबंध हैं। सोमवार को 12 वर्षीय किशोरी पड़ोस में मुनीर की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। 

आरोप है कि इसी दौरान दुकान में अकेले मुनीर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो मुनीर ने किसी औजार से किशोरी के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसकी वजह से किशोरी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को अपनी दुकान के काउंटर में बंद कर दिया।

इस बीच गांव का रहने वाला एक अन्य युवक मुनीर की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। मुनीर को बदहवास हालत में देख युवक ने उससे सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए। इसी दौरान दुकान में रखे काउंटर में हलचल हुई तो मुनीर वहां से फरार हो गया। इसके बाद दुकान पर सामान लेने आए युवक ने काउंटर में झांककर देखा तो उसमें एक किशोरी खून से लथपथ हालत में मिली। 

ग्रामीण ने जब शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद किशोरी के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। यहां किशोरी की हालत देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। किशोरी को आनन-फानन मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिवारवालों ने आरोपी मुनीर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी है। इन्स्पेक्टर जानी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH