छत्तीसगढ़ - थाने में जप्त सोने के जेवर को देख कर बिगड़ी महिला आरक्षक की नीयत , किया यह कांड

दुर्ग , 07/03/2024 7:48:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थाने में जप्त सोने के जेवर को देख कर बिगड़ी महिला आरक्षक की नीयत , किया यह कांड
दुर्ग 07 मार्च 2024 - पुलिस द्वारा जब्त सोने के जेवर पर महिला पुलिसकर्मी की नियत बिगड़ गयी। बताया जा रहा है कि जब्ती के सोने को मालखाने में जमा कराने के बजाये महिला कांस्टेबल ने उसे अपने पास ही रख लिया। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लेते हुए तत्काल महिला कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। मामला मोहन नगर थाना का है। 

दरअसल पूर्व थाना प्रभारी के बहन के घर से चोरी हुए सोने के जेवर को पुलिस ने जब्त किया था। जब्त सोने का वजन करीब साढ़े 6 तोला बताया जा रहा है, इसमें एक गले का हार , 2 कंगन , कान का टाप और अन्य जेवर शामिल थे। जब्त जेवर को कोर्ट ने प्रार्थी को सुपुर्दगी का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद जब मालखाने में सोने के जेवरात की तलाश शुरू की गयी, तो सारे जेवर मालखाने से गायब मिले।

मालखाने से सोने के जेवर गायब होने की खबर के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू की गयी। जांच में पता चला कि थाने में पदस्थ महिला कांस्टेबल ने जब्ती बनाये गये सोने के जेवर को मालखाने में जमा ही नही किया था।

इस बात का खुलासा होने पर पुलिस अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल से पूछताछ किया गया, जिसके बाद उसने सारे जेवर पुलिस के सुपुर्द कर दिये। उधर इस मामले की जानकारी के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए महिला कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..

10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH