दो युवतियों की दोस्ती इतनी गहरी की घर वालो के मिलने से मना करने पर जीने से बेहतर मौत को गले लगाना समझा ,,

उत्तर प्रदेश , 21-09-2020 11:13:17 PM
Anil Tamboli
दो युवतियों की दोस्ती इतनी गहरी की घर वालो के मिलने से मना करने पर जीने से बेहतर मौत को गले लगाना समझा ,,
बहराइच 21 सितम्बर 2020 - उत्तरप्रदेश के बहराइच में बीती शाम एक ही गांव की दो नाबालिग सहेलियों ने गूलर के पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इनकी उम्र 17 और 15 साल है. लड़कियों का मिलना जुलना इनके परिजनों को पसंद नहीं था. जिससे आहत होकर इन दोनों लड़कियों ने खुदकुशी कर ली है. 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों का कहना है कि लक्ष्मी और प्रेमा में काफी गहरी दोस्ती थी. 

मृतक लक्ष्मी के पिता राम सूरत के मुताबिक उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है उन्हें यह भी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये मामला कैसे और क्यों हो गया है.  एक साथ दो नाबालिग सहेलियों के क्यों इस तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अशोक कुमार  का कहना है कि दोनों लड़कियों में प्रगाढ़ मित्रता थी. दोनों साथ रहकर काम करती थीं लेकिन इनके घरवालों को इनका मिलना जुलना पसंद नहीं था. दोनों के पिता मजदूरी करते हैं. एक के पिता ने अभी जल्दी ही अपनी लड़की को उसकी सहेली से मिलने से रोका था.

परिजनों का कहना है कि सुसाइड से पहले एक लड़की ने घर पर खाना बनाया लेकिन खुद नहीं खाया और दोनों एक साथ घास काटने चली गई. बाद में दोनों की लाश एक गूलर के पेड़ में लटकने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 
दो युवतियों की दोस्ती इतनी गहरी की घर वालो के मिलने से मना करने पर जीने से बेहतर मौत को गले लगाना समझा ,,

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH