नकली जेवर को असली बता कर बेचने वाले एक ठग गिरोह का पर्दाफाश ,,

मध्य प्रदेश , 21-09-2020 6:47:55 PM
Anil Tamboli
नकली जेवर को असली बता कर बेचने वाले एक ठग गिरोह का पर्दाफाश ,,
बैतूल 21 सितम्बर 2020 - मध्य प्रदेश के बैतूल में नकली जेवर बेचने वाले एक ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. दो महिलाओं को नकली जेवर बेचते हुए सर्राफा व्यवसायियों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस इनके पास से नकली जेवरात बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

बैतूल के सर्राफा बाजार में उत्तर प्रदेश की रहने वाली दो महिलाएं अपने मासूम बच्चों के साथ घूम कर चांदी की पायल बेचने की कोशिश कर रही थीं. एक ज्वेलर्स को उन्होंने ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल बेची. लेकिन दुकानदार को इन महिलाओं पर कुछ शक हुआ. उसने पायलों की जांच की तो पाया कि ये पायल नकली हैं. 
इसकी सूचना इलाके के पूरे सर्राफा व्यवसायियों को दी गई और इन महिलाओं की तलाश शुरू की गई. एक महिला तो तत्काल मिल गई दूसरी महिला भागने ही वाली थी कि उसे बस स्टैंड के पास से सर्राफा व्यवसायियों और पुलिस ने पकड़ लिया. 

पुलिस का कहना है कि मूलतः ये ठग महिलाएं उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और इनके पास से 26 हजार की नगद राशि और ज्यादा मात्रा में चांदी के नकली आभूषण बरामद किए गए हैं. इन आभूषणों की जांच कराई गई तो यह सभी नकली पाए गए. 

इस गोरखधंधे में एक महिला का पति भी शामिल था. उसकी तलाश की गई लेकिन वो भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और समय रहते अगर यह महिलाएं पकड़ी नहीं जातीं तो वह बड़ी मात्रा में नकली आभूषण सर्राफा बाजार में बेचने में कामयाब हो जाती. 

टीआई कोतवाली बैतूल अनिल पुरोहित का कहना है कि दो महिलाएं नकली जेवर बेचने के लिए घूम रही थी उनके साथ बच्चा भी है. सूचना मिलने पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. इनके पास से छब्बीस हजार नगद और नकली आभूषण जब्त किए गए हैं और आगे मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH