छत्तीसगढ़ - प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क हुई चोरी , शिकायत के बाद मचा हड़कंप

बीजापुर , 02-03-2024 7:32:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ -  प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क हुई चोरी , शिकायत के बाद मचा हड़कंप
बीजापुर 02 मार्च 2024 - आपने अब तक गहने , रुपए , दस्तावेज आदि की चोरी की FIR सुनी होगी, लेकिन धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर में सड़क चोरी का मामला सामने आया है. प्रार्थी इशू सोनी ने थाने में बाकायदा सड़क चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसके बाद पुलिस असमंजस में है कि आखिर किसके खिलाफ कार्रवाई करे।

मामला तूल पकड़ने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो जल्द ही मौके का मुआयना करने जाने वाली है. बता दें कि बस्तर में सड़क निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार के खेल का यह कोई पहला मामला नहीं है।

कलेक्टर अनुराग पांडे ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण नहीं होने की खबर मिली है. इस सबंध में PMGSY के अधिकारियों से कहा गया है कि वो ये बताएं कि सड़क क्यों नहीं बनी और ये जानकारी कैसे दे दी गई कि सड़क का काम पूरा हो चुका है. पूरा मामला बहुत ही गंभीर है. इसकी जांच कराएंगे।

बता दे कि सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है कि 02 मई 2022 को सड़क तैयार हो चुकी है. इसकी सूचना देने वाला बोर्ड भी सूनी पगडंडी पर लगाया गया है. सड़क को पुतकल से पटेल पारा तक बनी हुई भी दिखाया गया है, जबकि सच्चाई यह है कि कागजों में दर्ज पक्की सड़क धरातल पर अभी भी कच्ची है, जिस पर आम आदमी का चलना मुश्किल है।

शिकायतकर्ता ईशू सोनी ने बताया कि उत्केल गांव से पटेल पारा तक सड़क निर्माण का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि सड़क बनी ही नहीं हैं. इसलिए उन्होंने एसपी से सड़क का पता लगाने का अनुरोध किया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH