छत्तीसगढ़ - सहेली के ब्वॉयफ्रेंड को दिल दे बैठी युवती , विवाद होने पर उठाया यह खौफनाक कदम

कोरबा , 02-03-2024 1:25:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सहेली के ब्वॉयफ्रेंड को दिल दे बैठी युवती , विवाद होने पर उठाया यह खौफनाक कदम
कोरबा 01 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ के कोरबा में 17 साल की लड़की ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी ही सहेली के ब्वॉयफ्रेंड से प्यार करने लगी थी। इसके चलते उसका सहेली से कई बार विवाद भी हुआ था। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, लालघाट निवासी सुमित्रा पांडेय (17) पुत्री चंद्रिका प्रसाद पांडेय शादी-पार्टी में वेटर का काम करती थी। वह गुरुवार सुबह घर से पार्टी के पैसे लेने के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी। इस पर चंद्रिका प्रसाद उसे तलाश करने निकले तो अगले दिन एक अन्य सहेली के घर मिली।

चंद्रिका प्रसाद पांडेय ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने सुमित्रा से घर चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आ रही थी। इसके बाद भी वह जिद कर घर ले आए। इस दौरान वह काफी गुस्से में थी। घर में आते ही उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर जब कमरे से नहीं निकली तो देखने पहुंचे। तब पता चला कि सुमित्रा ने फांसी लगा ली है। 

परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा का अपनी सहेली के ब्वॉय फ्रेंड के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर सहेली से उसका विवाद भी चल रहा था। पिता ने बताया कि सुमित्रा की सहेली ने घर आकर धमकी भी दी थी कि वह अपनी बेटी को संभाल लें। थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH