दो नाबालिग सहेलियों के साथ गैंगरेप , 11 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , गांव में तनाव का माहौल

झारखंड , 26-02-2024 6:18:02 AM
Anil Tamboli
दो नाबालिग सहेलियों के साथ गैंगरेप , 11 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , गांव में तनाव का माहौल
लोहरदगा 26 फरवरी 2024 - झारखंड के लोहरदगा जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना बगड़ू थाना क्षेत्र की है. जहां दो नाबालिग के साथ 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने सभी 11 लोगों को शिकंजे में ले लिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बगड़ू थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव की रहने वाली तीन नाबालिग शनिवार को अपनी एक सहेली का बर्थडे मनाने को लेकर सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा गई थी. जहां से वे तीनों शनिवार की देर शाम अपने घर लौट रही थीं. तीनों नाबालिग में से एक नाबालिग अपने घर चली गई जबकि दो नाबालिग अपने एक परिचित के यहां बगड़ू थाना क्षेत्र में ही एक गांव में रुक गईं।

इसी बीच शनिवार देर रात 11 लोग उनके घर पर पहुंचे, उनमें से तीन नाबालिग भी हैं. सभी 11 लोगों ने मिलकर दोनों नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद रविवार को दोनों नाबालिग बगड़ू थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के निर्देश पर बगड़ू थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 11 आरोपियों को पकड़ लिया. इनमें से तीन नाबालिग भी बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी बगड़ू, भूषाड़ और गांगूपार गांव के रहने वाले हैं, पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH