लुटेरों ने विश्वकर्मा पूजा के दिन हथियारों की पूजा कर फोटो फेसबुक पर डाली , फिर वो हुआ जो नही होना था ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लुटेरों ने विश्वकर्मा पूजा के दिन हथियारों की पूजा कर फोटो फेसबुक पर डाली , फिर वो हुआ जो नही होना था ,,
वैशाली 20 सितम्बर 2020 - बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर शहर से एक अनोखा ही मामला सामने आया है. जिसमें लूटेरों की एक गलती ने पूरे के पूरे गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. अब तक आपने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करने के चक्कर में एक या दो बदमाशों की गिरफ्तारी की खबरें पढ़ी होंगी. लेकिन हाजीपुर में अवैध हथियारों का वीडियो अपलोड करने के चक्कर में पूरे गैंग को ही पुलिस ने धर दबोचा.
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले हुए विश्वकर्मा पूजा के दौरान हाजीपुर में लूटेरों ने अपने हथियारों की पूजा की थी. लूटेरों ने अपने अवैध हथियारों पर लड्डू चढ़ाए और हथियारों की तमाम तस्वीरें खींची. लेकिन भारी उत्साह के चलते लूटेरों के उस गैंग में से एक लूटेरे ने हथियारों की पूजा का फोटो और वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर डाल दिया. यही गलती उन लोगों को भारी पड़ गई. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कई अवैध पिस्टलों पर लूटेरे लड्डू चढ़ाते और पूजा करते नजर आ रहे हैं.
अवैध हथियारों की पूजा की तस्वीर वायरल हुई तो पुलिस भी हरकत में आ गई. अवैध हथियारों के इस नुमाइश वाले मामले में वैशाली पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ पूरे के पूरे गैंग को धर दबोचा. पुलिस द्वारा इस अनोखे मामले में 6 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है. खास बात यह है कि गिरफ्तार हुए लूटेरों में से कई तो पहले से ही तमाम आपराधिक मामलों में वांटेड हैं.
इस गिरफ्तारी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष ने आजतक को बताया, “विश्वकर्मा पूजा में इन लोगों में से ही कुछ ने फेसबुक पर हथियार की पूजा करते हुए फोटो डाली थी. इसी से हम लोगों को क्लू मिला था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH