छत्तीसगढ़ - नानी के बीमा की रकम पाने के लिए नाती ने रची ऐसी शाजिश की पुलिस भी खा गई धोखा

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नानी के बीमा की रकम पाने के लिए नाती ने रची ऐसी शाजिश की पुलिस भी खा गई धोखा
कांकेर 24 फरवरी 2024 - कांकेर जिला में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके सगे नाती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक ने अपनी नानी के नाम पर बीमा की एक करोड़ रुपये की राशि के लिए हत्या की साजिश रची। इस हत्या की साजिश में आरोपी ने जहरीले सांप से कटवाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र है। 

कांकेर पुलिस ने 8 महीने पहले हुई रानी पठारिया नामक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम किया था। घटना के वक्त महिला की मौत सर्पदंश से बताया गया था। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही थी। इसी दौरान मृतिका के भतीजे राजेश खसवा ने अपनी चाची की मौत पर सवाल उठाते हुए सामान्य सर्मदंश से न होकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। राजेश खसवा ने इस मामले की लिखित शिकायत एएसपी से भी की गयी थी।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर छानबीन शुरू की गयी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका का नाती आकाश पठारिया और जीवन बीमा एजेंट तारक देवानाथ ने मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। बीमा की रकम दोगुना पाने के लिए बीमा एजेंट एक्सीडेंटल पालिसी कराने के बाद इस हत्या को अंजाम देने के लिए एक सपेरा से 30 हजार रूपये में सौदा किया गया। इसके बाद दोनो आरोपियो ने 02 मई 2023 को संबलपुर में सपेरे पप्पू राम नेताम के डेरा में ले जाकर आरोपी ने अपनी नानी को सांप से डसवाकर वापस बांदे लौट गया था।

इसके बाद आरोपी आकाश ने इस साजिश को दुर्घटना बताकर सबको जानकारी दी। पुलिस ने खुलासा किया कि नानी की हत्या के बाद 15 नवंबर 2023 को बकायदा आकाश पठारिया ने बीमा एजेंट के साथ मिलकर एक करोड़ 2 लाख रूपये का क्लेम भी हासिल कर लिया था। इसके बाद से ही आकाश पठारिया ऐश की जिंदगी बिता रहा था। 

इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश पठारिया, बीमा एजेंट तारक देवनाथ और सपेरा पप्पू राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रूपये नगद हत्या की वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन , दो जहरीले सांप , बैक पासबुक , ATM व पालिसी के सारे कागजात जब्त किया है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH