छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में दोनो की मौत

कोरबा , 20-02-2024 10:47:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में दोनो की मौत
कोरबा 20 दिसंबर 2024 - कोरबा में रफ्तार के कहर ने एक दंपति की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। 

इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे शख्स की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही गंभीर रूप से घायल पत्नी ने मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक कटघोरा थानांतर्गत आंछी दादर ग्राम में इतवार सिंग का परिवार निवास करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ ग्राम पहाड़ गांव पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात के वक्त वह वापस अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान भाटागांव के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में लेकर कुचल दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH