बॉलीवुड मूवी 'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड , 17-02-2024 11:41:07 PM
Anil Tamboli
बॉलीवुड मूवी 'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन , बॉलीवुड में शोक की लहर
मुंबई 17 फरवरी 2024 - बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। आज, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है।  

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। फिल्म में आमिर , साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में 20 साल की युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में 20 साल की युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया गगन अग्रवाल गिरफ्तार,  विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल साथ मिलकर चलाता था सट्टा रैकेट
छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया गगन अग्रवाल गिरफ्तार, विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल साथ मिलकर चलाता था सट्टा रैकेट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, पारा पंहुचा 39 डिग्री के पार, अभी और चढ़ेगा पारा
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, पारा पंहुचा 39 डिग्री के पार, अभी और चढ़ेगा पारा
आज का राशिफल, दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH