छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा , हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

सूरजपुर , 16-02-2024 3:19:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा , हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
सूरजपुर 15 फरवरी 2024 - सूरजपुर जिले के ओड़गी - भंवरखोह मुख्य मार्ग पर चपदा में गुरुवार सुबह कोयले से भरा ट्रैक्टर खेत में पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ओड़गी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कर्री के जंगल से अवैध कोयला लोड कर चालक शशि सिंह (24 वर्ष) भंवरखोह की ओर जा रहा था। तभी अटल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में उतरकर पलट गया। जिससे ड्राइवर युवक की पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ओड़गी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

शशि के पिता शिव नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें अवैध कोयला परिवहन की जानकारी नहीं थी। ओड़गी ब्लॉक के कर्री क्षेत्र में जंगल से अवैध कोयला निकाला जाता है। इस इलाके के जंगलों में कोयला निकालने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। यहां से कोयला आसपास के ईंट भट्ठों के साथ ही सरहदी मध्यप्रदेश के बैढ़न से लगे क्षेत्र में ईंट भट्ठों तक पहुंचता है। कोयला तस्करी के दौरान वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत

सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर

छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल

छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH