छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत

बालोद , 23/03/2026 10:27:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत

बालोद 23 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात छट्ठी कार्यक्रम में वापस लौट रहे ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई. दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर, 2 मासूम समेत 18 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई हैं. घायलों को प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है. घटना मनचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, गोटाटोला थाना क्षेत्र के पददेटोला गांव से पिकअप में सवार होकर खड़बत्तर गांव छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होने महिलाएं बच्चे आये हुए कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस अपने गांव पददेटोला लौट रहे थे. इसी दरमियान अनियंत्रित होकर पिकअप मंचुआ थाना इलाके के भवरमरा के पास पलट गई।

घटना इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर एक महिला मानबाई पति बिदराम उम्र 65 वर्ष ने दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी महिला नन्दनी बाई कड़ियाम उम्र 40 वर्ष ने हॉस्पिटल पहुंचने पर दम तोड़ा. वहीं पिकअप में सवार कुल 20 लोगों में 2 की मौत हो गई. तो दो मासूम बच्चों समेत 18 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसमें ड्राइवर भी शामिल है।

घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत नाजुक है. उनको हायर सेंटर रेफर, राजनांदगांव रेफर किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH