छत्तीसगढ़ - बिजली मिस्त्री की गला रेत कर हत्या , वारदात के बाद लोगो मे दहशत का माहौल , पुलिस जाँच में जुटी

सुकमा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिजली मिस्त्री की गला रेत कर हत्या , वारदात के बाद लोगो मे दहशत का माहौल , पुलिस जाँच में जुटी
सुकमा 14 फरवरी 2024 -  नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। पुलिस मुखबिर और ग्रामीणों से पैसे लूटने के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए लाश को बीच सड़क पर फेंक दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। वहीं इस हत्या के बाद से क्षेत्र में खौफ व्याप्त है।

घटना सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाला पोडियम जोगा बिजली मिस्त्री का काम करता था। जिसे माओवादियों ने अगवा कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने ग्रामीण की लाश को इंजरम-भेज्जी मार्ग पर गोरखा के पास फेंक दिया । इस हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है।

लाश के पास नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है, जिसमें उन्होने मृतक पोडियम पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसे मौत की सजा देने की बात लिखी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या कर लाश को सड़क में फेंके जाने के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH