रेप की FIR दर्ज कराने के बाद कोर्ट में बयान से पलट कर बुरी फंसी महिला , न्यायालय ने दिया यह आदेश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप की FIR दर्ज कराने के बाद कोर्ट में बयान से पलट कर बुरी फंसी महिला , न्यायालय ने दिया यह आदेश
भिंड 13 फरवरी 2024 - सप्तम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के न्यायालय में दुष्कर्म के मामले में बयान पलटने पर महिला के खिलाफ कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

लोक अभियोजक जेपी दीक्षित ने बताया कि उदोतपुरा हाल भुजपुरा रोड गैस गोदाम के पास भिंड में रहने वाली महिला ने 28 फरवरी 2019 को अटेर थाने में आवेदन देकर मिहोनी निवासी अमर सिंह बघेल के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। महिला ने थाने में बयान देते हुए कहा था कि अमर सिंह ने कट्टे की नोक पर उसके साथ गलत काम किया है। 

पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर महिला के धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय में कथन कराए गए थे, जिसमें भी उसने अमर सिंह के द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने की बात बताई थी।

प्रकरण की विचारण के दौरान पीड़िता ने अपने न्यायालय में दिए कथन में आरोपी अमर सिंह बघेल को पहचानने से इनकार कर दिया और किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही। साथ ही यह कहा कि अमर सिंह के द्वारा गलत काम नहीं किया गया है।

बयान से पलटने पर न्यायालय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने अमर सिंह को दोषमुक्त करते हुए महिला के खिलाफ धारा 182 , 195 , 211 भारतीय दंड संहिता के विरुद्ध अपराध मानकर परिवाद प्रस्तुत किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH