छत्तीसगढ़ - तांत्रिक के झांसे में आकर युवती लुटा बैठी अपनी इज्जत , तांत्रिक ने इस बात की दी थी धमकी

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तांत्रिक के झांसे में आकर युवती लुटा बैठी अपनी इज्जत , तांत्रिक ने इस बात की दी थी धमकी
बलौदाबाजार 09 फरवरी 2023 - बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीमार पिता के झाड़फूंक के लिए तांत्रिक को घर पर बुलाया गया था, जिसने बीमार शख्स की बेटी को ही तंत्र-मंत्र का खौफ दिखाकर हवस का शिकार बना लिया। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी तांत्रिक द्वारा दो बार गर्भपात भी कराया गया। अंधविश्वास और युवती के साथ दैहिक शोषण का ये पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक दाऊराम यादव मूलतः मोहतरा थाना क्षेत्र का निवासी है। पेशे से तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक का काम करने वाले दाऊराम यादव को पीड़िता ने साल 2015 में अपने पिता की तबीयत खराब होने पर अपने घर झाड़फूक के लिए बुलाई थी। पीड़िता के घर पहुंचने के बाद तांत्रिक की नियत युवती पर बिगड़ गयी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद दाऊराम यादव ने युवती को अपने झांसे में लेकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

जब पीड़िता ने इस बात पर आपत्ति जता दी, तब उसने पीड़िता के पिता को ठीक नहीं करने और दूसरे जगह शादी करने पर पीड़िता के होने वाले पति को भी तंत्र मंत्र के जरिए खत्म कर देने की धमकी देने लगा। इससे डरी सहमी पीड़िता तांत्रिक के चुंगल में फंस गयी। जिसके बाद पिछले 9 सालों से आरोपी पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण करता रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने खुद का अविवाहित बताकर 19 सितंबर 2023 को आर्य समाज मंदिर रायपुर में उससे शादी की थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH