छत्तीसगढ़ - भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग , ढाई लाख में जीजा की सुपारी देकर साले ने कराई हत्या.

बेमेतरा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग , ढाई लाख में जीजा की सुपारी देकर साले ने कराई हत्या.
बेमेतरा 06 फरवरी 2024 - शिक्षक के अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे में ही सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिक्षक के बहनोई ने ही परिवारिक विवाद में शिक्षक की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बीते 2 फरवरी को बेमेतरा सिमगा हाइवे रोड नेशनल हाईवे में ग्राम बसनी के पास दोपहर शिक्षक विजय वर्मा की लाश मिली थी। धारदार हथियार से हमला कर उनको मौत के घाट उतारा गया था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी राधेश्याम साहू की ओर से शिकायत लेकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के बहनोई ललित वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ललित वर्मा ने बताया कि मितान तुकाराम साहू के साथ मिलकर विजय वर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और हत्या के लिए देवा नाम के ब्यक्ति को ढाई लाख में हत्या की सुपारी दी। 

घटना के एक दिन पूर्व देवा अपने दो साथियों सोमेश कोसरे तथा गुलशन के साथ बेमेतरा आकर शिक्षक विजय वर्मा के आने जाने के रास्ते की रैकी की और मौका पाकर आरोपी देवा ने अपने साथियों सोमेश कोसरे तथा गुलशन के साथ मिलकर विजय वर्मा की हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH