प्रदेश कांग्रेस कमेटी का बड़ा फैसला , प्रयागराज में अस्थि विसर्जन के लिए चलेगा श्रद्धांजलि वाहन
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 26 मई - कोविड -19 संकट और लॉक-डाउन में आवागमन बंद होने के चलते प्रदेश के लोग अपने दिवंगत परिजनों का अस्थि विसर्जन प्रयागराज संगम में विसर्जित नही कर पा रहे है।
इस समस्या की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इनकी मदद करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने फैसला लिया है कि राज्य के जो लोग अपने-अपने परिजनों का अस्थि विसर्जन करने हेतु अस्थि-कलश प्रयागराज भेजना चाहते है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रद्धांजलि वाहन उपलब्ध करायेगी, जिसमें पंडित भी साथ रहेंगे। लोगों से अस्थि -कलश प्राप्त कर पंडित गण विधिवत पूजा-अर्चना कर अस्थि को गंगा जी में प्रवाहित करेंगे।
श्रद्धांजलि वाहन दुर्ग से रायपुर , बिलासपुर होकर प्रयागराज पहुचेगी । वाहन के साथ कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार के साथ सेवादल की 5 सदस्यीय टीम भी रहेगी।
प्रदेश के लोगो को इस वाहन की सुविधा मिल सके इसके लिए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार ने अपना मोबाईल नंबर 9826138090, 8889588090 जारी किया है ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..