अधजली हालत में युवती की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका

झारखंड , 04-02-2024 5:45:08 AM
Anil Tamboli
अधजली हालत में युवती की लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका
रांची 04 फरवरी 2024 - मांडर थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद किया गया है. हत्या के बाद शव की पहचान न हो सके इस वजह से हत्यारों ने युवती के शरीर के ऊपरी हिस्से को जला डाला है. मांडर थाने की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

मांडर थाना क्षेत्र के हातमा जंगल में एक युवती के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को शनिवार को दी गई. पुलिस जब वारदात वाले स्थल पर पहुंची तो देखा कि एक युवती का शव अधजला हुआ पड़ा हुआ है. जहां शव मिला था उसके आस-पास के पत्ते गर्म थे ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आधी रात के बाद ही युवती की हत्या कर उसके शव को जलाया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की लेकिन कोई भी मृत युवती को पहचान नहीं पाया.

जिस जगह से युवती का शव बरामद किया गया है. वहां से एक बैग और केक बरामद किया गया है. ऐसा लगता है कि युवती की हत्या करने से पहले उसके साथ कुछ गलत भी किया गया है और हत्या करने वाले उसके परिचित ही थे, तभी उनपर भरोसा कर युवती जंगल तक आई होगी. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. युवती का शव कमर के ऊपर से चेहरे तक पूरा जला दिया गया है. इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

मांडर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि युवती की पहचान के लिए रांची के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ और लोहरदगा जिले में भी तस्वीर को भेजा गया है. थानों में दर्ज किसी युवती के गुमशुदगी के मामले भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवती की पहचान हो सके. युवती ने ब्लू रंग की जीन्स पहन रखी है और उसके हाथ में लाल रंग का धागा बंधा हुआ है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH