छत्तीसगढ़ - नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में घुसकर की तोड़फोड़ , आला अधिकारी मौके पर मौजूद

कोरबा , 01-02-2024 6:14:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में घुसकर की तोड़फोड़ , आला अधिकारी मौके पर मौजूद
कोरबा 01 फ़रवरी 2024 - एक आदिवासी को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद नाराज ग्रामीणों ने जटगा पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने चौकी के अंदर घुस कर जमकर तोड़ फोड़ भी की। समझाइश देने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीण हाथापाई पर उतर आए और जम कर बवाल किए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी कटघोरा घटनास्थल पर पहुंचे।

थाना कटघोरा अंतर्गत जटगा चौकी के पुलिस कर्मियों ने कंकण सारथी 40 वर्ष निवासी जटगा के घर- बाड़ी में छापामार कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस दौरान तीन लीटर कच्ची शराब व 80 रूपये बिक्री की राशि बरामद की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर चौकी लाया गया था। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही थी, इस बीच रात करीब 10 बजे काफी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी जा धमके और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बताया जा रहा है कि गांव के ही भाजपा समर्पित नेता व सरपंच पति के अगुवाई में ग्रामीण पहुंचे थे। उनका कहना था कि आदिवासियों को कच्ची शराब बनाने की छूट शासन की ओर से दी गई है। बावजूद इसके अवैध वसूली करने जटगा पुलिस लगातार आदिवासियों के घर छापेमारी कर फर्जी मामले दर्ज कर रही है। 

पुलिस कर्मियों ने नाराज लोगों को समझाइश देकर वापस लौटाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़़क गए और गाली गलौच करते हुए पुलिस कर्मियों को धक्का कर चौकी के अंदर प्रवेश कर गए और यहां रखे प्लास्टिक की कुर्सियों को टेबल पर पटक कर तोड़ दिया गया। चौकी के बाहर खड़े लोगों ने भी जमकर उत्पात मचाते हुए परिसर में रखे सामानों में तोड़ फोड़ की।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH