ED के डर से गायब हुए मुख्यमंत्री , भाजपा ने बताया भगोड़ा , पोस्टर जारी कर रखा 11 हजार का इनाम

झारखंड , 30-01-2024 8:13:20 PM
Anil Tamboli
ED के डर से गायब हुए मुख्यमंत्री , भाजपा ने बताया भगोड़ा , पोस्टर जारी कर रखा 11 हजार का इनाम
रांची 30 जनवरी 2024 - मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ED झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री कहां चले गए हैं। बीजेपी उनपर गिरफ्तारी के डर से फरार होने का आरोप लगा रही है और उन्हें भगोड़ा बता रही है। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की तलाश के लिए 11 हजार रुपये इनाम का ऐलान किया है। 

इधर, भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के एक ट्वीट ने तो और तहलका मचा दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लापता हो गए हैं, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा भी है कि पिछले 40 घंटे से सीएम की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा है कि पता लगाने वालों को बकायदा इनाम भी दिया जाएगा। बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने झारखंड की जनता से सीएम सोरेन को ढूंढने में मदद की अपील करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज किया है।

सीएम हेमंत सोरेन पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सीएम को ढूंढकर लाने वाले को हम 11 हजार रुपये का इनाम देंगे। साथ ही भाजपा के X हैंडल से सीएम सोरेन की गुमशुदगी का पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में लिखा है- 

गुमशुदा की तलाश, झारखंड के सीएम , नाम- हेमंत सोरेन , रंग सांवला , कद 5 फुट 2 इंच , कपड़ा सफेज शर्ट , काला पैंट और पैर में चप्पल। पोस्ट में कहा गया है कि सोरेन परसों रात 2 बजे यानी की 40 घंटों से लापता हैं। आखिरी बार 2 बजे रात में पैदल निकलते, सुरक्षाकर्मियों द्वारा देखे गए हैं। जिन महानुभाव को इनका जानकारी मिले शीघ्र दिए गए पते पर सूचित करें। जानकारी देने वाले को 11000 रुपए इनाम। पता- सीएम आवास, रांची। 

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH