छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते 46 जुआरी गिरफ्तार , 02 लाख से अधिक नगद जप्त , अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही

धमतरी , 30-01-2024 4:20:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते 46 जुआरी गिरफ्तार , 02 लाख से अधिक नगद जप्त , अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही
धमतरी 29 जनवरी 2024 - धमतरी जिले में एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा, सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 46 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी धमतरी के महाराणा प्रताप भवन पीजी कॉलेज रोड में जुआ खेलते रहे थे. पुलिस ने इन जुआरियों के पास से 2 लाख रूपये से ज्यादा रकम और 52 ताश पत्ती को गवाहों के समक्ष जब्त कर कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, जुआ खेलते पकड़े गए सभी आरोपी महाराणा प्रताप भवन पीजी कॉलेज रोड के पास 5 अलग-अलग फड़ में ताश पत्ती खेलते हुए हार जीत पर दाव लगा रहे थे. पुलिस को अचानक देख इनमें से कुछ ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही धर दबोचा आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जुआ खेलते हुए पुलिस के हत्थे चढ़े 46 आरोपियों में दीना नाथ यादव, अतुल यादव, आकाश गवली, प्रमोद यादव, विरास यादव, राहुल डोंगरे, पवन गुप्ता, संस्कार गवाली, केशव यादव, गोपाल साहू, ईकबाल खान, हसन खान, नारायण राव, विवेक राव, राजव यादव, नीतिन कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार, वेद कोठारी, अनिकेत रूपानी, सूरज पवार, गुलशन नेताम, भावेश गंगवानी, पंकज राज, अभिषेक, पीयूष कुमार पवार, अनिल डोडवानी, मनीष यादव, सुमित माखीजा, चित्रसेन साहू, रूचिर पंजवानी, ललित वधवानी, सन्नी वाधवानी, राहूल राय गोडवानी, शेख जावेद, सौरभ लिखी, विशाल मुंजवानी, मनप्रीत सिंह, सूरज ठावड़े, सुनील साहू, रूपेश ठाकुर, स्वप्निल मिश्रा, डिकेन्द्र मेश्राम, सिद्धार्थ गौली, वासु साहू, मनोहर गुप्ता और भुपेश ढीमर का नाम शामिल हैं. धमतरी पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 1 हजार 270 रूपये बरामद किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH