छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी पार्षद के 03 करोड़ के आलीशान हॉटल पर चला सरकारी बुलडोजर , लगे जय श्रीराम के नारे

कांकेर , 23-01-2024 12:00:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी पार्षद के 03 करोड़ के आलीशान हॉटल पर चला सरकारी बुलडोजर , लगे जय श्रीराम के नारे
कांकेर 22 जनवरी 2024 - कांकेर के पखांजूर नगर पंचायत के भाजपा नेता असीम राय की हत्या मामले में कांग्रेस पार्षद विकास पाल के होटल में बुलडोजर चला दिया गया है। प्रशासन ने पार्षद विकास पाल  के होटल व लॉज को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। बुलडोजर चलते वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर जय श्रीराम के नारे लगाए।

बता दें कि, 7 जनवरी को भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता की हत्या के लिए कांग्रेस नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 07 लाख की सुपारी दी थी।

राजस्व विभाग ने अवैध निर्माण हटाने एक बार 7 व दूसरी बार 3 दिन का समय दिया था जिसे नहीं हटाए जाने पर 19 जनवरी को बुलडोजर चलाने का आदेश जारी किया था। आदेश में आज सुबह 10 बजे तक 24 घंटे के भीतर हटाने कहा था। नहीं हटाए जाने पर नगर पंचायत द्वारा आज पार्षद विकास पाल के अवैध निर्माण कर बनाए गए लॉज व होटल को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

गौरतलब है कि असीम राय की हत्या का ये अवैध लॉज भी एक कारण है प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विकास पाल को डर था कि उसका यह लॉज तोड़वा दी जाएगी, इसलिए असीम की हत्या करा दी गई थी।

पार्षद विकास पाल का वार्ड 2 में कुल 14 डिसमिल जमीन में अवैध कब्जा था। SDM ने बताया कि, घास जमीन पर विकास पाल ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया है। हमने जांच के बाद नोटिस जारी किया था, जिसके बाद अब इसे तोड़ा जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH