मुख्यमंत्री निवास पँहुची ED की टीम , CM से कर रही है पूछताछ , भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

झारखंड , 20-01-2024 8:25:03 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री निवास पँहुची ED की टीम , CM से कर रही है पूछताछ , भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
रांची 20 जनवरी 2024 - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से  ED की पूछताछ हो रही है। दरअसल ED ने मुख्यमंत्री को 7 बार समन जारी किया था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे। जिसके बाद अल्टीमेटम के तौर पर 8वां समन भेजा गया, जिस पर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूछताछ के लिए हामी भरी है। मुख्यमंत्री निवास में ही ED के अफसर पूछताछ करेंगे और जमीन घोटाले के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का पक्ष जानेंगे।

बंगाल में हुए ED अफसरों पर हमले के बाद झारखंड में भी ऐसी आशंका है, लिहाजा पुलिस कर्मियों की काफी तैनाती की गयी है। सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो CM सोरेन ने यह तैयारी इसलिए की है कि अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो इससे पहले वह विधायकों की मौजूदगी में अहम फैसला ले सकें।

ED ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किए गए हैं। कांके रोड स्थित सीएम आवास के बाहर JMM समर्थकों के पहुंचने की आशंका काे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव भी किया गया है। 

बता दे कि मुख्यमंत्री से जमीन घोटाला प्रकरण मे पूछताछ प्रस्तावित है। सेना के उपयोग वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में ED ने छानबीन की थी। ED ने जाँच के क्रम में ही बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

भानु प्रताप प्रसाद के ठिकाने से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। ED ने उनका मोबाइल भी जब्त किया था। भानु प्रताप प्रसाद के ठिकाने से बरामद दस्तावेज व मोबाइल में मिले डिजिटल साक्ष्य की समीक्षा के क्रम में ED को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका की जांच की आवश्यकता महसूस हुई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH