हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस से कट कर चार लोगों की मौत , ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

झारखंड , 20-01-2024 2:53:58 AM
Anil Tamboli
हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस से कट कर चार लोगों की मौत , ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा
जमशेदपुर 19 जनवरी 2024 - झारखंड के सरायकेला - खरसावां जिले में गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही टाटानगर रेल पुलिस और गम्हरिया, आरआईटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम 4.55 बजे की है। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय हरिद्वार से भुवनेश्वर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस गुजर रही थी।

कोहरे के कारण दुर्घटना के शिकार लोगों को इसका पता नहीं चला। सभी रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी सभी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से सीधी टक्कर के बाद सभी के चिथड़े उड़ गए। उत्कल एक्सप्रेस के गार्ड ने घटना की जानकारी गम्हरिया के साथ - साथ टाटानगर स्टेशन को दी। हालत यह थी कि शव की पहचान कर पाना मुश्किल था। अभी यह तक पता नहीं चल पाया है कि मृतकों में कितने पुरुष हैं और फिर कितनी महिलाएं।

घटनास्थल में मृत एक युवक के पास से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिसमें रवींद्र कुमार, टच प्वॉइंट, आदित्यपुर का पता है। वहीं घटनास्थल पर पड़े एक सर्टिफिकेट में बिहार के बांका का नाम है। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां काफी अंधेरा रहता है। बताया जाता है कि कोहरे की वजह से ट्रैक पार करने वालों को ट्रेन आने का अंदाजा नहीं मिल पाया होगा।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH