मोबाईल के रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्यार बना चार लोगों की हत्या का वजह , पढ़े पूरी खबर ,,

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मोबाईल के रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्यार बना चार लोगों की हत्या का वजह , पढ़े पूरी खबर ,,
गुमला 16 सितम्बर 2020 - झारखंड के गुमला में प्यार, सेक्स और अवैध संबंध एक बार फिर मौत की वजह बन गए. इस बार मामला झारखंड के गुमला जिले का है. जहां चार लोगों की जान चली गई. एक शख्स को कत्ल कर दिया गया और तीन लोग भीड़ के अंधे कानून का शिकार हो गए. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस बल ने घटना स्थल पर डेरा डाल रखा है.
गुमला के पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि मामला रायडीह थाना क्षेत्र के डेरंगडीह गांव का है. घटना सोमवार देर रात की है. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक विवाहिता के अवैध संबंध का लग रहा है. दरअसल, डेंगडीह की निवासी नीलम कुजूर नामक विवाहिता के गांव में ही एक युवक से अवैध संबंध थे.
विवाहिता ने ही खुद अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों से मिलीभगत की और उन्हें अपने पति मारिनियस कुजूर की हत्या करने के लिए बुलाया था. हत्या की साजिश रचने के बाद इन लोगों ने सावधानीपूर्वक मारिनियस कुजूर की हत्या कर दी और अपने खूनी साजिश को अंजाम तक पहुंचा दिया.
लेकिन इसी बीच गांव वालों को जब इस साजिश का पता चला तो वे लोग नीलम और मारिनियस के घर के आस-पास इकट्ठा हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया और इसी दौरान नीलम और उसके दो अन्य सहयोगियों को गांव वालों ने पकड़ लिया.
 
इसी दौरान किसी ग्रामीण ने वहां चीखकर कहा कि यह घटना पूरे गांव के लिए शर्मनाक और अपमानजनक है. एक विवाहित महिला का किसी दूसरे के साथ प्रेम संबंध होना पाप है. इस बात पर गांव वाले और भड़क गए. फिर उन तीनों पर गांव वालों ने छड़ी, बांस जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ बेरहमी से हमला कर दिया और तीनों को मार डाला.
पुलिस के मुताबिक यह घटना पति के साथ विश्वासघात के कारण हुई, जिसकी हत्या कर दी गई थी. वो एक साजिश का शिकार हो गया. पुलिस ने बताया कि नीलम और मारिनियस के दो बेटे और एक छोटी बेटी है. चार लोगों के कत्ल की ये कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है.
उसी गांव के सूत्र ने बताया कि मारिनियस पुणे में राजमिस्त्री का काम करता था. लेकिन देश में लॉकडाउन हो जाने की वजह से वह घर लौट आया था. तब से वो अपने घर पर ही रह रहा था.
पता चला है कि जब मारिनियस काम करने के लिए पुणे चला गया था. तब उसकी पत्नी उससे बात करने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान उसने गलत नंबर डायल कर दिया. जिसके बाद फोन उठाने वाले युवक से उसकी बात होने लगी. लड़के को नीलम से प्यार हो गया और उनका अफेयर शुरू हुआ जो कि 4 लोगों की हत्या के साथ खत्म हुआ.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH